1884 से अनवरत चल रहा दशहरा मेला, दिखती है गंगा-जमुनी तहजीब
मीरजापुर । मंगलवार को श्री ककरहवा दशमी रामलीला कमेटी, शबरी द्वारा सन् 1884 से अनवरत दशहरे का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस मेले में ग्रामीण व शहरी लोगों का मिला-जुला स्वरूप देखने को मिलता है। मिर्जापुर के सबरी मोहल्ले के प्रतिष्ठित चौधरी परिवार के लोगों व मोहल्ले के लोगों द्वारा आयोजन कराया जाता है।
इस मेले में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिलती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान को कमेटी के संरक्षक एवं अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, संरक्षक देवी प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी संदीप चौधरी, अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी, कड़े प्रसाद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य ई. कृष्ण गोपाल चौधरी, अजय चौधरी, आकाश चौधरी, आयुष्मान चौधरी, दिनेश चौधरी का सहयोग रहा।