PRATAPGARH NEWS: जमीनी विवाद को लेकर डीएम को की गई शिकायत पर शनिवार को सीओ व पुलिस टीम के साथ नायब तहसीलदार पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे। लीलापुर थाना क्षेत्र के सभाजीत यादव ने जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसे पीएम आवास मिला था। जिसका निर्माण कार्य विपक्षनी नही होने दे रहे हैं। डीएम के निर्देश पर सीओ आशुतोष मिश्र व नायब तहसीलदार वीरेन्द्र मिश्र टीम के साथ पहुंचे लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका। सीओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि आबादी की उक्त जमीन का वाद न्यायालय में विचाराधीन है। गांव चकबंदी की प्रक्रियाधीन है। दोनों पक्षो मे सहमति बनी है कि चकबंदी टीम द्वारा कराया गया निस्तारण मान्य होगा। तब तक दोनो पक्ष यथास्थिति बनाए रखेंगे।





