Home उत्तर प्रदेश पेड़ काटने को लेकर पीड़ित ने दी तहरीर

पेड़ काटने को लेकर पीड़ित ने दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: पेड़ काटने को लेकर पीड़ित ने शनिवार को पुलिस से शिकायत की है। उदयपुर थाना क्षेत्र के मंगापुर गांव निवासी राम नारायण पुत्र अयोध्या ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि एक दबंग द्वारा उसके बाग के हरे आम व बबूल के पेड़ को जबरन काट लिया गया। विरोध करने पर पीड़ित जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।