MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी का जन्मदिन विन्ध्याचल स्थित वशिष्ठ छात्रावास में सैकड़ों बटुकों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। त्पश्चात वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के बीच फल एवं मां विंध्यवासिनी मंदिर में आने वाले भक्तों के बीच शरबत वितरित किया गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी का निडर नेतृत्व, जनहित के प्रति अटूट समर्पण तथा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के इस पथ पर सदैव अटूट संकल्पशक्ति प्रदान करें। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इमरान खान, जनार्दन पांडे, गणेश दत्त पांडे, जफर इकबाल, मधु शेलानी, शिबू पांडे, राजधर दुबे, संतोष उम्रर, मानस मोहिले सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







