Home उत्तर प्रदेश साप्ताहिक योग शिविर के पांचवें दिन युवाओं ने किया योगाभ्यास

साप्ताहिक योग शिविर के पांचवें दिन युवाओं ने किया योगाभ्यास

एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान में गूंजा योग का संदेश       PRAYAGRAJ NEWS: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार सायंकाल एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान में छात्रों एवं विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर में एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के छात्र तथा विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग लेकर नियमित योग अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक देवेंद्र पांडे, रवींद्र मिश्र एवं उदय प्रताप सिंह द्वारा योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागियों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, त्रिकोणासन, सूर्य भेदी तथा ताड़ासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा एकाग्रता और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। शिविर में उपस्थित खिलाड़ियों और छात्रों ने योग के प्रति विशेष रुचि दिखाते हुए पूरे मनोयोग से अभ्यास किया। इस अवसर पर शिव शंकर, राजेश्वर, ताहा अली, अर्पित ठाकुर, अश्विनी शर्मा एवं शिव बहादुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।