MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चंद्र पाण्डेय) जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियिर राम लौटन बिन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ कीर्ति कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आज जिला पंचायत सभागार में जिला एकीकरण समिति’ की बैठक आहूत की गई। बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीरजापुर राजकुमारी खत्री, वरिष्ठ साहित्यकार/पत्रकार सलिल पाण्डेय, के0बी0 कालेज के प्रोफेसर रमेश ओझा, पूर्व प्राचार्य मदरसा अरबिया नजम अली, समाजसेवी भूपेन्द्र सिंह डंक, जयराम शर्मा के अलावा अन्य समाज सेवी व अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया ने कहा कि विभिन्न समुदायो के बीच भाई चारा व आपसी सदभाव बनाए रखना समिति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी के प्रति ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए जो समाज के लोगो को ही अच्छा न लगे। उन्होंने कहा कि धर्म सभी का अपने-अपने के लिए महत्वपूर्ण है अपने-अपने ढंग से लोग अपने धर्म के प्रति आस्था रखते है और अपने त्यौहारो को खुशियो के साथ मनाते है। उन्होंने कहा कि जनपद मीरजापुर हमेशा गंगा जमुनी तहजीब व एक दूसरे के प्रति आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है और हम सभी प्रयास होना चाहिए और निरंतर आगे बना रहे. जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने समिति के सदस्यो के द्वारा बताए गए सुझाव व समस्याओ के समाधान को एक-एक कर समाधान करने हेतु आश्वस्त किया। जिलाधिकारी ने बैठक आयोजित करने वाले से कहा कि प्रत्येक तीन माह बाद समय से बैठक आयोजित किया जाए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन में अधिकारी अपने-अपने कार्यालयो में रहते है अतएव 12 बजे के बाद आयोजित किया जाए ताकि समिति के सम्मानित सदस्यो को प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि इसी एकीकरण के कारण ही पूरा देश एक साथ होकरबड़ै संघषो के बाद आजादी मिली है उस समय भी एकता की भावना लोगो में प्रबल थी। उन्होंने कहा कि आज हम अपने-अपने देश के बनाए हुए संविधान के अनुसार कार्य कर रहे है सभी का विकास करना व लोगो को राहत पहुंचाना तथा जनपद व प्रदेश में शान्ति व्यवस्था कायम रखना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग हर तरह के लोग है परन्तु जन भावना नेतृत्व में सर्वोपरि है। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 से कहा कि अगली बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर एवं विद्युत विभाग, जल निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य प्रमुख विभागो को पत्राचार कर आमंत्रित किया जाए।
बैठक में सलिल पाण्डेय ने निबंधन कार्यालय जनपद में खुलने पर बधाई देते हुए एक पासपोर्ट अधिकारी जनपद में बैठाने की मांग की तत्पश्चात विन्ध्य कारीडोर को आधुनिक लाइटो से सजावट, प्रदेश द्वार पर पंखा लगाने, गौशालाओ में पेयजल व गोचर भूमि चिन्हित करने का मुद्दा उठाया तो वहीं प्रोफेसर रमेश ओझा ने कहा कि अमन चैन को बनाए रखना इस बैठक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दुरूपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने सम्प्रदाय को राष्ट्र के प्रति वरीयता दे किसी धर्म व जाति सूचक पर अनावश्यक टिप्पणी न करे ताकि जनपद की छवि धूमि न हो। नजम अली ने कहा कि मिर्जापुर की तहजीब भाई चारा व आपसी सद्भाव के लिए पूरा प्रदेश ही बल्कि पूरे देश में जाना जाता है और इस माहौल को आगे भी शान्तिप्रिय बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य हैं। उन्होंने शास्त्री पुल पर प्रकाश व्यवस्था पुलिस ड्यूटी तथा घाटो पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात करने पर बल दिया ताकि लोगो को डूबने व अप्रिय घटना से बचाया जा सके। बैठक में जयराम शर्मा, भूपेन्द्र सिंह डंक ने शिक्षा पर बल देते हुए बैठक में उठाए गए मुद्दो का क्रियान्वयन कराने को कहा। बैठक का आयोजन व संचालन परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। बैठक में जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मुकेश उपस्थित रहें।







