Home उत्तर प्रदेश जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से जनपद को विकास के पथ पर...

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से जनपद को विकास के पथ पर ले जाने का आह्वान: विधायक

स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और सिंचाई व्यवस्था सुधारने के दिए गए सख्त निर्देश

BHADOHI NEWS:  (नितेश श्रीवास्तव) जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक   विधायक औराई दीनानाथ भास्कर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, समस्त ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सर्व प्रथम बैठक मे  अध्यक्ष एवं विधायक, ब्लाक प्रमुखगणो का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सम्मान करने के पश्चात अध्यक्ष महोदय ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एंव अधिकारीगणों से रुबरु हुए। बैठक मे मा0 अध्यक्ष महोदय ने कहा कि जनपद में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक एक महत्तपूर्ण बैठक है। उन्होने कहा कि जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधि उत्तरदायी होते है, सभी जनप्रतिनिधि जो नामित सदस्य है वो कही न कही योग्यता रखते है तथा जनता के माध्यम से चुन का आते है, सभी का कर्तव्य है की वो जनपद को विकास के पथ पर ले जाये क्योकि, लोकतांत्रिक व्यवस्था मे विकास जिम्मेदारो का पथ है ओर सभी जनप्रतिनिधि इसके जिम्मेदार है। उन्होने उपस्थित अधिकारियो से कहा जनपद के विकास के लिए मा0जनप्रतिनिधियो का भी प्रस्ताव लिया जाये।  इसके अतिरिक्त जनपद मे स्वास्थ्य,शिक्षा, विद्युत सिचाई,किसानो के लिए खाद वितरण, आदि पर विशेष ध्यान देते हुए इन विभागो से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण किया जाये, ताकि लोगो को समस्याओ का सामना न करना पड़े, उन्होने कहा कि विद्युत बिल एंव चेकिंग के नाम किसी को बिना वजह परेशान न किया जाये। विधायक औराई ने कहा कि पीपर गांव में आग से मृत्यु व्यक्ति को शासन द्वारा अनुदान दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियो दिया बहरइची कंपोजिट विद्यालय के पास कुछ काश्तकारों की जमीन का सीमांकन करने हेतु टीम गठित करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया और कहा कि कोई सड़क खराब पाई जाएगी तो संबंधित विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए भगोड़ा नहर की पुलिया से लाल नगर तक खराब सड़क की जांच करने हेतु संबंधित अधिकारी को दिया ज्ञानपुर से लाल नगर रोड पर ब्रेकर को हटाने के साथ-साथ मोड पर सांकेतिक चिन्ह लगाने हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को दिया मुक्तापुर रोड पिच रोड इंटरलॉकिंग कहीं-कहीं खराब है, उसकी तत्काल मरम्मत करने का निर्देश संबंधित को दिया अप रोड से कुंडी दलित बस्ती के अंतिम छोर पर खराब इंटरलॉकिंग को मरम्मत करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया अंत्येष्टि स्थल द्वारकापुरी में बनाने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया, साथ–साथ डूडा में हुए कार्यों की सूची सभी सदस्यों को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया पिछले की तुलना में अधिकारियों द्वारा अच्छा कार्य किया गया है सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि अधिकारी अपने जिम्मेदारी दायित्वों का निर्वहन करें माननीय विधायक जी ने कहा कि बिजली नहर सिंचाई सड़क स्वास्थ्य आमजन से जुड़ा हुआ विभाग है संबंधित अधिकारी अपनी कमियों को सुधारे में अधिकारी तेजी लाए। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की  बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषि प्रौद्योगिक प्रबंधन योजना(एटीएमए), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना(पीए किसान), ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम), कृषि अवसंरचना निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मृदा नमूना, ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ गांवो की आबादी का सर्वेक्षण ओर मानचित्रण(स्वामित्व), राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)फेज-2, लघु सिचाई विभाग में संचालित कार्यो की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, बाढ़ एवं सिचाई परियोजना से संबंधित प्रगति, जल निगम(नगरीय), बकरी/भेड़ पालन योजना, पशुओं का टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान का विवरण, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना/मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना की प्रगति, मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना, पशुपालन विभाग उ0प्र0 के0सी0सी0(पशुपालन घटक) प्रगति सूचना, दुग्ध विभाग की प्रगति रिर्पोट, आधार सिडिंग एवं आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान वितरण की प्रगति, रिक्त दुकानों का विवरण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत जारी घरेलू गैस कनेक्शनों का विवरण कम्पनीवार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना/ ओडीओपी मार्जिन मनी/विश्वकर्मा श्रम सम्मान एवं ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूल किट, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना/सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की प्रगति रिपोर्ट, उ0प्र0 एवं नवीकणीय उर्जा विकास अभिकरण यूपी नेडा की प्रगति, सहकारिता विभाग की प्रगति, वृद्धापेशन योजना की प्रगति, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना, अत्याचारों से उत्पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के आर्थिक सहायता योजना,  मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के निर्धन परिवार के पुत्रियों की शादी योजना, छात्रवृत्ति वितरण की प्रगति, दिव्यांग पेशन की प्रगति, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से संबंधित प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी/ जिला विकास अधिकारी ज्ञानप्रकाश, समस्त विकास खंड अधिकारी एवं संबंधित जनप्रतिनिधिगण/अधिकारीगण उपस्थित रहे।