KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिक किशोरी को पड़ोस का एक युवक भगा ले गया, परिजनों ने खोजबीन के बाद युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिक बेटी को रविवार की सुबह पांच बजे के करीब गांव का एक युवक भगा ले गया, पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी आएदिन युवक से मोबाइल से बात करती थी विरोध करने के बाद भी युवक नहीं माना, पीड़ित की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने सतीश गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।



