Home उत्तर प्रदेश विपक्षी पर पानी भरने को लेकर गाली गलौच व मारपीट का आरोप,...

विपक्षी पर पानी भरने को लेकर गाली गलौच व मारपीट का आरोप, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के गौराहार गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके विपक्षी पानी भरने को लेकर गाली गलौच कर मारपीट करते हुए धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा का मजरा गौराहार गांव निवासी ममता पत्नी वीरेंद्र ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके विपक्षी पानी भरने को लेकर गाली गलौच करने लगे जिसका विरोध करने पर विपक्षी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित महिला की शिकायत पर सैनी पुलिस ने छोटेलाल , शनि यादव व शिवम यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।