SAHARANPUR/CHILKANA NEWS: हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे काँवाडियों का सामाजिक संघठन एव सत्संग मंडल के लोगो द्वारा जगह जगह शिविर लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ख़राब मौसम के बावजूद भी शिव भक्तो की शिविरो मे सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। शिविर संचालको द्वारा काँवड़ लाने वाले शिव भक्तो के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों सहित मेडिकल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गयी। एकता जन सेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर का उदघाटन राज्य मंत्री जसवंत सैनी,क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी, एव शक्तिपीठ वैष्णो धाम सरसावा के व्यवस्थापक संजय महाराज, एव थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। वहीं सरदार पटेल इंटर कालेज पटनी द्वारा लगाए गये शिविर का उदघाटन पूर्व प्रधान प्रमोद सैनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान शिविर मे शिव भक्तो पर पुष्प वर्षा कर उन्हें अंगवस्त्र तथा शिव की प्रतिमाये भेट की गयी। थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार द्वारा शिविरो की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किये गये। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा, सुधीर जैन,पूर्व चैयर मैन अकबर कुरैशी, अनुपम जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष युसूफ कुरैशी, शादी राम सैनी, सुभाष प्रधान, विनोद प्रधान, आमिर जैदी, शिवनन्दन शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।







