Home उत्तर प्रदेश थाना नानौता पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमें में वाँछित अभियुक्त को...

थाना नानौता पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमें में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

SAHARANPUR NEWS: घटना का विवरण 13 सितंबर 2025 को वादी किशोर कुमार पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम बुटराड़ा थाना बाबरी जनपद शामली द्वारा वादी की पुत्री खुशी को दहेज लाने के लिए प्रताडित करने व मारपीट करने व जहर देकर जान से मार देने व वादी को फोन कर धमकी देने के संबन्ध मे थाना नानौता पर तहरीर दी थी जिस पर थाना नानौता पर मु0अ0सं0 220/25 धारा 80(2)/115(2)/85/351(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया जिसमे विवेचनात्मक कार्यवाही से धारा 115(2)/351(2) बीएनएस का विलोपन किया गया तथा साक्ष्य संकलन व अभियुक्तगण की तलाश जारी थी ।

*पुलिस कार्यवाहीः* – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक  ज्ञानेश्वर बौद्ध के कुशल नेतृत्व में  मुखबिर की सूचना पर थाना नानौता पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मुकदमें में 01 वांछित अभियुक्त  सचिन पुत्र सुदेश निवासी ग्राम भारीदीनदारपुर थाना नानौता जनपद सहारनपुर को ग्राम भारीदीनदारपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को विरुद्ध विधिक कार्यवाही हेतु हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।