SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 03 नफर अभियुक्तगण 1.कृष्ण कुमार पुत्र मोहन कुमार निवासी बेरी बाग शक्कुपुरा थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर उम्र – 29 वर्ष 2.शिवा पालीवाल पुत्र शरद कुमार निवासी मौ0 मातागढ थाना मण्डी जनपद सहारनपुर उम्र 45 वर्ष 3.अजरूद्दीन पुत्र मौ0 मुर्तजा निवासी मौ0 पीर वाली गली नं0 – 25 थाना मण्डी जनपद सहारनपुर उम्र – 28 वर्ष को कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत आने जाने वाले लोगो के साथ आमदा फसाद करते हुए घंटाघर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।







