Home उत्तर प्रदेश बाजार गयी युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया आरोपी

बाजार गयी युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया आरोपी

PRATAPGARH NEWS: घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गयी। मामले में एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि नौ मई को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गयी। अगले दिन जानकारी हुई कि रायबरेली जिले के छतोह पूरे रानी निवासी राजेन्द्र कुमार उर्फ रिंकू युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटी को बरामद करने की पुलिस से गुहार की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पीड़िता व आरोपी की तलाश कर रही है।