Home उत्तर प्रदेश सेंट मेरीज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में नवविनिर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ

सेंट मेरीज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में नवविनिर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ

PRAYAGRAJ NEWS: सेंट मैरी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में शनिवार को नवविनिर्वाचित छात्र परिषद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए विभिन्न पदों की शपथ ली।‌ हेड गर्ल फातिमा मरीयम एवं वाइस हेड गर्ल पटक डांगा वर्गा चुनी गईं। येलो हाउस की कप्तान अनुष्का मलिक तथा उपकप्तान समृद्धि सिंह रहीं, जबकि ग्रीन हाउस की कप्तान व उपकप्तान क्रमशः आरोही एवं तवशी रहीं। रेड हाउस की कप्तान आदिति जायसवाल एवं उपकप्तान वृद्धिशी रहीं। खेल कप्तान निभिया गुप्ता तथा उपकप्तान वैष्णवी सिंह बनीं। हिंदी एवं अंग्रेजी की संपादिका एवं उपसंपादिका के रूप में अदिति कुमार, गर्वी यादव, गौरी शर्मा एवं अंशी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। यू.एम.सी. की अधिकारी सिंह, डी.पी.आई. की इशिका वकील तथा एफ.एम.एल. की रीना सिंह नियुक्त की गईं। समारोह में छात्राओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां समझाते हुए बैज एवं सैश प्रदान किए गए। प्रधानाचार्या रेवरेन्ड सिस्टर लिसी ने छात्र परिषद को संबोधित करते हुए नेतृत्व, उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को विद्यालय के गौरवशाली मूल्यों एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में प्रबंधिका रेवरेन्ड सिस्टर सुमिता, प्रधानाचार्या रेवरेन्ड सिस्टर लिसी, अन्य सिस्टर्स, अध्यापिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।