Home उत्तर प्रदेश बहन के ससुराल गई युवती लापता, केश दर्ज

बहन के ससुराल गई युवती लापता, केश दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बड़ी बहन को ससुराल छोड़ने के लिए गई युवती लापता हो गई, परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बड़ी बेटी को 28 वर्षीय छोटी बेटी शुक्रवार को ससुराल छोड़ने गई थी, जिसके बाद उसकी बेटी को कोई लेकर चला गया, काफी खोजबीन के बाद बेटी ने फोन के जरिए जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।