KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड सिराथू के ककोढा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शनिवार को सृजन नेत्र चिकित्सालय त्रिलोकपुर द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया , शिविर में डॉक्टर एस के शुक्ल के नेतृत्व में नेत्र परीक्षण अधिकारी मानसी शुक्ला द्वारा मरीजों का मुफ्त में नेत्र परीक्षण किया गया इस दौरान 33 लोगों की निशुल्क जांच की गई जिसमें 17 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या मिली जिसमें दो मरीजों को अस्पताल हेतु भर्ती किया गया । डॉ एसके शुक्ला द्वारा शिविर में आए हुए ग्रामीणों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया और उन्हें यह भी बताया कि अब आंखों के ऑपरेशन के लिए सर्दी गर्मी बरसात किसी भी मौसम में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा सकता है और ग्रामीणों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया इन्होंने बताया कि समय-समय पर आंखों की जांच कराने साफ सफाई बनाए रखने एवं प्रारंभिक लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने के लिए जागरूक किया गया तथा कैंप में आए हुए समस्त मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की गई । इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ गजेंद्र त्यागी, कसिया के सीएचओ रामलखन , सुभाष पटेल आदि लोगों ने बढ़-चढ़कर शिविर में आने की अपील की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सूर्या फाउंडेशन कसिया के विजय यादव , बिरन , अशोक आदि लोगों ने मरीज को यहां तक पहुंचने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया l





