Home उत्तर प्रदेश 28 छात्राओं को मिली साइकिल, विधायक पी.एन पाठक बोले- शिक्षा से ही...

28 छात्राओं को मिली साइकिल, विधायक पी.एन पाठक बोले- शिक्षा से ही बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर

KUSHINAGAR NEWS: गुरुवार को कसया राम जानकी मठ स्थित शिविर कार्यालय पर कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने अनुसूचित जनजाति यूनिफार्म एवं साइकिल वितरण योजना के तहत 28 छात्राओं को साइकिल वितरित किया। कार्यक्रम में कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  इस अवसर पर विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी पढ़ाई बाधित नहीं होगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक  पाठक ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।