Home उत्तर प्रदेश छात्रा को भगाने के आरोप में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

छात्रा को भगाने के आरोप में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि पड़ोसी जनपद का एक युवक जो अपने ननिहाल आता था उसकी बेटी को भगा ले गया है, पीड़ित की शिकायत पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे के एक व्यक्ति ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी जो इंटर तक पढ़ी है, पड़ोसी जनपद का एक युवक जो अपने ननिहाल में आता जाता था, मंगलवार की दोपहर एक बजे के करीब बहला फुसलाकर भगा ले गया है, पीड़ित ने खोजबीन के बाद पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने फतेहपुर जनपद के नऊवाबाग के बकंधा मरहरा निवासी अमन कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।