Home उत्तर प्रदेश बढ़नी में दवा विक्रेता सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन

बढ़नी में दवा विक्रेता सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन

शंभू नाथ त्रिपाठी बने अध्यक्ष, जिया उल हक महासचिव

SIDHARTHNAGAR NEWS: दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा और व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित दवा विक्रेता सेवा समिति, सिद्धार्थ नगर की बढ़नी इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम इंडोनेपाल बॉर्डर रोड बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि एवं फतेह बहादुर सिंह उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से शंभू नाथ त्रिपाठी को अध्यक्ष और जिया उल हक खान उर्फ सोनू को महासचिव मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने दवा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि यह संगठन सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा और किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। समिति के जिलाध्यक्ष कमलेश दुबे ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर सुहेल अहमद (उपाध्यक्ष), अंकित गोयल (कोषाध्यक्ष), अनस हकीम, कादिर खान, मनीष अग्रहरि और जावेद शाह (सचिव)तथा सोनित उपाध्याय (संगठन मंत्री) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समारोह में नगर के वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ. सफीरुद्दीन खान और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस नई कार्यकारिणी के गठन से व्यापारियों में उत्साह और संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।