बुंदेलखंड का दिल अब और भी मजबूत करेंगे यथार्थ के डॉक्टर
JHANSI NEWS: देश में हृदय रोगों की बढ़ती घटनाओं के बारे में जागरुकता बढ़ाने हेतू यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से मेडिकल कॉलेज गेट न. 3 से में वाकाथॉन का आयोजन किया गया. चलता रहे मेरा दिल के तहत वॉकथॉन को सुबह 6:30 बजे यथार्थ हॉस्पिटल परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया गया और जो रानी झाँसी किले पर समापन किया गया. यथार्थ हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायेरक्टर डॉ. नितिन चौधरी व जनरल मैनेजर डॉ. विकास शांडिल्य ने इस वाकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सूर्योदय की पहली किरण के साथ ही सड़को का माहौल बदल गया। हॉस्पिटल प्रांगण में एक से बढ़कर एक जुम्बा मूव्स ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी ने भाग लिया और माहौल को बना दिया फिटनेस फेस्टिवल जैसा। इसके बाद जब कई किलोमीटर लंबा वॉकथॉन शुरू हुआ तो सड़कें दिल की सेहत के नारों और ऊर्जा से गूंज उठीं। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नितिन चौधरी ने बताया, ” हृदय रोगों के बढ़ते मामलों का मुख्य कारण खराब और गतिहीन जीवनशैली है. अधिकांश भारतीय आबादी हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में अभी भी अनजान है इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की मदद से हम लोगों को जागरुक करना चाहते हैं. इस वाकाथॉन का उद्देश्य लोगों को हार्ट अटैक की रोकथाम और उसके उपचार के तरीकों के बारे में समझाना था. स्वस्थ आहार, चलना, व्यायाम और नियमित शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देना इस के मुख्य पहलुओं में से एक है, जो आपके दिल को स्वस्थ रखता है. वही यथार्थ हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर डॉ. विकास शांडिल्य ने बताया की मंगलवार विश्ब ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क हृदय परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में चिकित्स्क परामर्श, सभी की ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जाँच की जाएगी. शिविर में एंजियोग्राफी की जाँच मात्र पांच हजार की जाएगी. शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा. वही वाकाथॉन में अतिथि क्षत्रिय खंगार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह खंगार, भाजपा महानगर जिलाअध्यक्ष हेमंत परिहार, संजू खंगार व अन्य जनप्रतिनिधियों ने यथार्थ अस्पताल प्रबंधन की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की यथार्थ हॉस्पिटल के कुशल प्रयासों को सलाम करते हैं. स्वस्थ हृदय के लिए शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए अस्पताल की ओर से उठाया गया यह एक और रोगी केंद्रित कदम है. इस वाकाथॉन में डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सीनियर सिटीजन , ग्राम प्रधान और एनजीओ आदि भी शामिल थे. प्रतिभागियों को टी-शर्ट और जलपान प्रदान किया गया.







