Home उत्तर प्रदेश 5 से 11अगस्त तक आयोजित होने वाले संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन

5 से 11अगस्त तक आयोजित होने वाले संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन

VARANASI NEWS: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए न्याय विभाग के वरिष्ठ आचार्य एवं संयोजक (संस्कृत सप्ताह) प्रो रामपूजन पांडेय ने व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आज से लेकर 11 अगस्त 2025 तक चलेगा। प्रोफेसर राम पूजन पांडेय ने संस्कृत की व्यापकता और आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की जड़ है। नई शिक्षा नीति में संस्कृत की उपयोगिता बढ़ गई है और अब हम लोगों का दायित्व है कि संस्कृत भाषा को जन-जन की भाषा बनाएं।छात्रों ने संस्कृत संभाषण में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने श्लोकान्त्याक्षरी में भाग लेते हुए अपनी संस्कृत ज्ञान का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम अतिथि डॉक्टर रविशंकर पांडेय संस्कृत भाषा की वर्तमान उपयोगिता का विस्तार से वर्णन किया और बताया कि कैसे संस्कृत को जन-जन की भाषा बनाया जा सकता है।कुंज बिहारी द्विवेदी संस्कृत भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला और छात्रों को संस्कृत के प्रति प्रोत्साहित किया। डॉक्टर बालेश्वर झा ने संस्कृत भाषा में अध्ययन और अध्यापन करने का संकल्प लिया और छात्रों को इसके लिए प्रेरित किया। सह संयोजक डॉ रविशंकर पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम पूरे देश भर में आयोजित किया जा रहा है और विश्वविद्यालय इसे प्राथमिकता के साथ आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में प्रोफेसर रामपूजन पांडेय, प्रोफेसर रविशंकर पांडेय, डॉ कुंजबिहारी द्विवेदी सहित अन्य आचार्य एवं छात्र शामिल रहे।