Home उत्तर प्रदेश बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों को दी स्वास्थ्य सेवाएं

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों को दी स्वास्थ्य सेवाएं

VARANASI NEWS: रमना प्रखंड के विभिन्न बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, ऐसे कठिन समय में रमना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. शिवशक्ति द्विवेदी ने मानवता का परिचय देते हुए बाढ़ प्रभावित गांवों का नाव से भ्रमण कर लोगों की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया।डॉ. द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ नाव से क्षेत्र का दौरा किया और बाढ़ के पानी से घिरे कई गांवों में जाकर लोगों से सीधे संवाद किया। उन्होंने गांववासियों की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं सुनीं और तत्काल जांच कर आवश्यक दवाएं प्रदान कीं। कई बीमार एवं कमजोर लोगों को प्राथमिक उपचार भी मौके पर ही दिया।इस दौरान उन्होंने बताया कि बाढ़ की वजह से गंदा पानी और मच्छरों के कारण डायरिया, बुखार, त्वचा रोग व अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने ग्रामीणों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, उबालकर पानी पीने और मच्छरदानी का प्रयोग करने की अपील की।डॉ. द्विवेदी ने यह भी बताया कि यदि किसी को कोई गंभीर समस्या होती है तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।आवश्यक होने पर स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम को भी गांवों में भेजा जाएगा।