पुलिस ने पूर्व में दर्ज चोरी के मुकदमे का भी खुलासा करते हुए चोरी के 7 हजार रुपए नगद किया बरामद
BHADOHI NEWS: थाना औराई की पुलिस टीम ने शुक्रवार को गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए न सिर्फ 20.730 किलोग्राम अवैध गांजे को बरामद किया, बल्कि अवैध गांजा तस्करी में लिप्त अंतर्जनपदीय 4 शातिर अभियुक्त को गिरफतार किया। वहीं पूर्व दर्ज चोरी के मुकदमे का भी खुलासा करते हुए चोरी के 7 हजार रुपए नगद भी बरामद किया। उक्त थाना की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर मिर्जापुर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना की पुलिस टीम बताए गए स्थान औराई चैराहे पर घेराबंदी की। जहां से 4 अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्त विनोद कुशवाहा पुत्र लक्ष्मण कुशवाहा निवासी कोसफरा थाना कोरांव जिला प्रयागराज, कलीम शाह पुत्र महबूब निवासी कोसफरा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज, आमिर पुत्र रियाज निवासी बुदावा थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज व साहिल पुत्र मो.नईम निवासी लीडर रोड रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन के सामने हाल पता अरैल कसाई टोला थाना नैनी जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तारी के दौरान लिए गए तलाशी में तस्करों के कब्जे से सीएनजी ऑटो में कुल 20.730 किलोग्राम अवैध गाजा’ बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8ध्20 एनडीपीएस एक्ट, 207 मोटर अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा पूर्व में दर्ज चोरी की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की गई है। पूर्व दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित 7 हजार रुपया नगद बरामद कर पूर्व में पंजीकृत धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317 बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर सभी अभियुक्तों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।







