MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव जी का 80वां जन्मदिन स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पेशे से अध्यापक रहे रामगोपाल यादव का जन्म इटावा के सैफई में 29 जून 1946 को हुआ था, लगभग चालीस वर्षों के संसदीय अनुभव वाले प्रोफेसर साहब 2004 में चौदहवीं लोकसभा के साथ ही 6 बार से राज्यसभा के सांसद हैं और सदन में बड़े ही तर्कपूर्ण ढंग से अपनी बात रखते है. इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य (स्नातक) के प्रतिनिधि डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि बौद्धिक क्षमता के धनी तथा समाज कल्याण व लोकहित को ही अपने जीवन का उद्देश्य मानने वाले रामगोपाल जी के बेदाग जीवन के कारण ही पक्ष और विपक्ष दोनों ही उनका काफी सम्मान किया करते हैं। गोष्ठी का कुशल संचालन जिला सचिव बलराम यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों मे मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, शैलेश पटेल, विकास केशरी, गणेश केशरी, रवि सोनकर, मेवा लाल प्रजापति, जुम्मन खान, राम जी बिंद, आशीष राय, बलराम यादव, भरत बिंद, रंजीत फौजी, धनंजय सिंह, राकेश यादव, केशरी नंदन शर्मा, छवि नाथ विश्वकर्मा, विशाल सोनकर, प्यारे लाल गोंड, राजकुमार कोल, उपेन्द्र प्रताप सिंह, शरीम, आजाद विश्वकर्मा व शेखर कुमार इत्यादि शामिल रहे।







