Home उत्तर प्रदेश नगर पंचायत पचपेड़वा में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

नगर पंचायत पचपेड़वा में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) नगर पंचायत पचपेड़वा अंतर्गत जूड़ीकुइयाँ चौराहे से लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज तक एक भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति के तरानों और भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। मुख्य अतिथि: पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’, नगर पंचायत पचपेड़वा अध्यक्ष रवि कुमार वर्मा, कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गण, सम्मानित पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में छात्र,अध्यापक एवं सम्मानित जनता उपस्थित रही। यात्रा का शुभारंभ जूड़ीकुइयां चौराहे से हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पर जाकर संपन्न हुआ। हाथ में राष्ट्रध्वज थामे युवाओं, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। अतिथियों ने तिरंगा यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र-निर्माण में हर नागरिक के योगदान का आह्वान किया। यात्रा के दौरान संतोष सिंह मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष श्यामू चौधरी, धर्मेंद्र सिंह गुड्डू, दयाराम प्रजापति सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।