Home उत्तर प्रदेश बाइक सवार बदमाशों ने सुनार को लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने सुनार को लूटा

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  रविवार को समय करीब 20:15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अजय कुमार केसरी पुत्र स्व. अलबेला केसरी, निवासी कस्बा कछवां, थाना कछवां, जनपद मीरजापुर ने सूचना दी कि वे जलालपुर में सुनार का कार्य करते हैं। जब वे रात्रि में वापस आ रहे थे, तभी थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम धन्नूपुर में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा उनका पीछा कर जबरदस्ती रोक लिया गया और मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे करीब एक तोला सोना व 3-4 अन्य चांदी के आभूषण लूट लिए गए। इस सूचना पर तत्काल थाना कछवां पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा सीसीटीवी व अन्य साक्ष्यों का संकलन किया गया। घटना के अनावरण हेतु जनपदीय स्तर पर 3 टीमों का गठन किया गया है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।