Home उत्तर प्रदेश हनुमान इंटर कॉलेज में मेधावियों को किया गया सम्मानितप्रातःकाल

हनुमान इंटर कॉलेज में मेधावियों को किया गया सम्मानितप्रातःकाल

PRAYAGRAJ NEWS: बहादुरपुर ब्लॉक, जीटी रोड हनुमानगंज के बगल में स्थित विद्यालय श्रीहनुमान इंटर कॉलेज लाहुरपुर हनुमानगंज, प्रयागराज में आज  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें यूपी बोर्ड – 2026 हाई स्कूल व इंटरमीडिएट विज्ञान एवं कला वर्ग में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 20 मेधावियों को  शिक्षाविद् प्रधानाचार्य डॉ आनंद पाण्डेय ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने प्रतिभाशाली छात्र – छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर माला पहनाकर   सफलता के लिए तथा उज्जवल भविष्य की शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विद्यालय स्तर पर हाई स्कूल में सर्वाधिक अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा भाव्या केसरवानी 84.16ः  तथा द्वितीय स्थान ऋषभ यादव 81.83ः, तृतीय स्थान राज भारतीय 81.6ः ने प्राप्त किया। इंटर में विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान आर्यन यादव 82ः, द्वितीय कुलदीप भारतीया 76.8ः, तृतीय स्थान अनीश कुमार 75.2ः ने प्राप्त किया। सभी मेधावियों को पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय वरिष्ठ शिक्षक संजय, अवध बिहारी, सुनील कुमार, तीर्थराज पटेल, शरद गुप्त, रामकुमार, प्रताप बहादुर, शिवकुमार पटेल, हिमांशु सिन्हा श्रीमती रागिनी शुक्ला, प्रतिभा कुशवाहा माधवी कुशवाहा, ज्योति पटेल, महेंद्र सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, राजेश सरोज आदि शिक्षक – शिक्षिका  उपस्थित रहे।