Home उत्तर प्रदेश प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या, पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या, पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के भगेसर गांव में बुधवार शाम एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक शादी समारोह से लौटा था। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय रमेश कुमार तिवारी के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने रमेश को तत्काल कोरांव बाजार के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर किया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रमेश को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर रमेश की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया और हंगामा किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रमेश कुमार तिवारी, पुत्र राधा कांत तिवारी, मुंबई में ऑटो चलाने का काम करता था। वह लगभग एक सप्ताह पहले अपने मामा के गांव दर्शनी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर आया था। बताया गया कि बुधवार को परिवार के अन्य सदस्य दर्शनी गांव गए हुए थे। दोपहर में रमेश अपनी मां से कुछ देर में लौटने की बात कहकर घर आया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो चिंतित मां ने उसे फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन घर पहुंचे तो रमेश घर के गलियारे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक की मां और भाई ने गांव की एक महिला सहित दो अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। गुरुवार सुबह थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।