PRAYAGRAJ NEWS: वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच पांचों निर्धन कन्याओं का विवाह विधिवत संपन्न हुआ। विवाह मंडप में उपस्थित संत-महात्माओं ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना और समाज में सामूहिक विवाह जैसी परंपराओं को बढ़ावा देना रहा। भोजपुरी कलाकारों की मौजूदगी से बढ़ी रौनक कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म जगत के कई चर्चित कलाकारों ने भी शिरकत की। इसमें अभिनेता के. के. गोस्वामी और लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज सहित कई अन्य कलाकार शामिल रहे। कलाकारों की मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सभी कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने दी शुभकामनाएं कार्यक्रम में बारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उदयभानकरवरिया भी पहुंचे। उन्होंने नवविवाहित पांचों जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह समाज में समानता, सहयोग और एकता का संदेश देते हैं और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।संतों ने निभाई कन्यादान की परंपरा, समाज को दिया संदेश महामंडलेश्वर विनयानंद गिरी जी महाराज ने स्वयं पांचों निर्धन कन्याओं का कन्यादान कर समाज के सामने सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बेटी का विवाह हर परिवार के लिए भावनात्मक और महत्वपूर्ण अवसर होता है। ऐसे में सक्षम लोगों और संस्थाओं को आगे आकर जरूरतमंद परिवारों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सामूहिक विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।







