Home उत्तर प्रदेश बीएसए का मोबाइल हैक, मांगा 28 हजार रूपये

बीएसए का मोबाइल हैक, मांगा 28 हजार रूपये

PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज के बीएसए अनिल कुमार का मोबाइल आज दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक हैकर्स ने हैक कर उनके दोस्तों और विभागीय लोगों से 28 हजार रूपये की मांग किया। बीएसए के विभागीय लोगो ने मामले की जानकारी बीएसए को दिया, इस पर जिला बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से मोबाइल हैक किए जाने की बात सामने आई। इस मामले में एफआईआर के लिए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गयी है। बीएसए ने स्पष्टीकरण जारी किया है कि हैकर्स ने मोबाइल हैक कर लोगों से पैसे की मांग किया था, ऐसा कुछ भी उनकी तरफ से नही है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गयी है, मामले की जांच पुलिस कर रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि ऐसे मैसेज की तरफ ध्यान ना दिया जाये बल्कि उनको नजरंदाज करते हुए मामले की जानकारी मुझे दी जाये जिससे कि संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।


23