BHADOHI NEWS: मर्कज़ी तबलीग सीरत कमेटी की बैठक रविवार को नगर के जमुन्द कोट बाड़ा स्थित कमेटी के नायब सदर महमूद अकबर अंसारी के आवास पर सदर इम्तियाज़ अंसारी की सदारत में हुई। बैठक में आगामी 26 व 27 अगस्त को ईद मिलादुन्बी के मौके पर होने वाले दो रोजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी स.की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान कमेटी के सद्र हाजी इम्तियाज़ अंसारी ने कहा कि 26 व 27 अगस्त को नगर के अज़ीमुल्लाह चौराहे स्थित मस्जिद गौसिया के पास ईदगाह में जश्ने ईद मिलादुन्नबी स.का आयोजन किया गया है। अंसारी ने बताया की जलसे के पहले दिन यानी 26 अगस्त को हिंदुस्तान के मायेनाज उल्मा-ए-कराम हज़रत अल्लामा व मौलाना रुहूल अमीन जबलपुरी और 27 अगस्त को हज़रत अल्लामा व मौलाना मुफ़्ती सुल्तान रज़ा सिवान (बिहार) तशरीफ़ ला रहे है। अंसारी ने कहा शायरे इस्लाम की तारीख कमेटी द्वारा मुसलसल लेने के लिए राब्ता कायम की जा रही है। इंशा अल्लाह हिंदुस्तान के मशहूर व मारूफ शायरों की फेहरिस्त जल्द ही एलान कर दी जाएगी। अंसारी ने कहा हर साल की तरह इमसाल भी जलसागाह ईदगाह में दूसरे दिन औरतों के लिए जलसा-ए-सिरतुन्नबी स.आयोजित किया जाएगा। जिसमे मुकामी आलमात व मुबल्लेगात के अलावा बनारस मिर्ज़ापुर घोसी आदि के मशहूर व मारूफ़ आलेमात व मुबल्लेगात तशरीफ़ ला रही हैं। कहा कि जलसे मे औरतो के पर्दे के लिए माकूल इंतज़ाम किया जाएगा। इस मौके पर मौलवी हाजी अलाउद्दीन अंसारी महमूद अकबर, जाहिद अंसारी, मकबूल खां, नेहाल हबीबी, हाजी आज़ाद खान, आफ़ताब अंसारी आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।







