MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय कचहरी मार्ग स्थित जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर समारोह पूर्वक संविधान मान स्तंभ दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि 124 साल पहले सन् 1902 में आज ही के दिन देश में कोल्हापुर रियासत के राजा छत्रपति शाहूजी महाराज ने वंचित समुदाय को प्रशासन में उचित हिस्सेदारी देने के लिए सर्वप्रथम आरक्षण लागू किया था, जिसे आगे चल कर आजाद भारत में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से आम जन को उपलब्ध कराया। गोष्ठी का संचालन करते हुए जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करते हुए तानाशाही के रास्ते पर चलने वाली यह सरकार देश के संविधान की मूल आत्मा पर कुठाराघात कर रही है, जिसके इन गलत मंसूबों को समाजवादी पार्टी जनता जनार्दन के बल पर किसी भी परिस्थिति में सफल नहीं होने देगी। इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों मे मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, रामराज पटेल, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, राजेश भारती, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, बलराम यादव, रवि सोनकर, अभय यादव, मेवा लाल प्रजापति, श्याम अचल यादव, कौशिक कन्नौजिया, रमा शंकर कोल, रामजी यादव, धनंजय सिंह, प्रेम यादव, अमर नाथ चक्रवाल, छविनाथ विश्वकर्मा, कल्लू यादव, वंदना गुप्ता, प्रद्युम्न यादव, दिव्या गुप्ता व शेखर कुमार इत्यादि शामिल रहे।







