Home उत्तर प्रदेश सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में...

सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) बीते दिनों 16 जुलाई को थाना अहरौरा  क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुदारन चौराहे के पास वाराणसी से सोनभद्र जा रहे ट्रक टॉयर फटने के कारण हुए दुर्घटना के पश्चात आपराधिक प्रकृति के लोगो द्वारा पुलिस टीम के साथ मारपीट, धमकी, हत्या का प्रयास व सरकारी कार्यों में बाधा डाला गया । जिसके के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-147/2026 धारा 109 (1), 189,189(1),191(1),191(2),190,221,285,121,121(1),132,352,351(2),224,126(1),324(4) बीएनएस व 7 आपराधिक कानून अधि. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन को निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में रविवार को थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 09 अभियुक्तों 1. प्रभात कुमार मौर्या पुत्र सदानन्द मौर्या, 2. रोशन कुमार गुप्ता पुत्र गोपाल दास गुप्ता, 3. लल्लन पुत्र स्व0 बोदेलाल, 4. राजेश सोनकर पुत्र लालजी सोनकर, 5. सुनील उर्फ सुशील सोनकर पुत्र स्व0 फेकू सोनकर, 6. मनोज कुमार पुत्र किशोरी उर्फ विपत, 7. काजू सोनकर पुत्र छुन्ना सोनकर, 8. भानू सोनकर पुत्र बब्लू सोनकर समस्त निवासी कुदारन थाना अहरौरा व 9. अविनाश बिन्द उर्फ अविनाश राही पुत्र बालकेश्वर बिन्द निवासी ग्राम मूजडीह थाना अहरौरा को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया ।