रोटरी अरिहंत ने “पेरेंट्स डे सेलिब्रेशन” में अभिभावकों का किया भव्य सम्मान
PRAYAGRAJ NEWS: रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत द्वारा होटल रामा कॉन्टिनेंटल, सिविल लाइंस में Parent’s Day Celebration का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माता-पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं भारतीय पारिवारिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधा पुरी एवं DGRH रोटेरियन सौरभ पुरी को फाउंडर शशांक जैन ने शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ. कीर्ति अग्रवाल के पिता हरीश चंद्र अग्रवाल, रोटेरियन अभिषेक अग्रवाल के माता-पिता अशोक अग्रवाल एवं सुनीता अग्रवाल, रोटेरियन तुषार गुप्ता के माता-पिता नरेश गुप्ता एवं रमा गुप्ता, तथा रोटेरियन मयंक अग्रवाल की माता बृजलता अग्रवाल को भी शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित अभिभावकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत का यह आयोजन अत्यंत सराहनीय, भावनात्मक एवं प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में संस्कारों का संचार करते हैं तथा समाज में माता-पिता के सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।
मुख्य अतिथि DGRH रोटेरियन सौरभ पुरी ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी केवल सेवा का मंच नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों एवं पारिवारिक संस्कारों को सशक्त बनाने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। क्लब फाउंडर रोटेरियन शशांक जैन ने कहा कि माता-पिता का सम्मान भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत सेवा कार्यों के साथ-साथ सामाजिक एवं पारिवारिक संस्कारों को भी बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु हैं। उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और यह आयोजन उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विनम्र प्रयास है। प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन शिखा अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता का सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि जीवनभर करना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन दीप्ति गुप्ता ने किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन करते हुए सभी अतिथियों, सम्मानित अभिभावकों का स्वागत किया तथा पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कार्यक्रम में DGRH रोटेरियन सौरभ पुरी, पीपी रोटेरियन शशांक जैन, चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ. कीर्ति अग्रवाल, चार्टर सेक्रेटरी रोटेरियन प्रीति जैन, अंकित अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, शिखा अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, के. एम. प्रजापति, अंजू देवी, पंकज अग्रवाल, गीता अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, तुषार गुप्ता, मोहम्मद इमरान सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अंत में चार्टर सेक्रेटरी रोटेरियन प्रीति जैन ने सभी मुख्य अतिथियों, सम्मानित अभिभावकों, रोटेरियन्स एवं उपस्थित अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत भविष्य में भी सेवा, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को समर्पित ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।








