Home उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर मनाया गया संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस

समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर मनाया गया संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस

PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर चौक स्थित महानगर कार्यालय पर संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस को वार्षिक समारोह के रुप में मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने कहा आज के दिन महात्मा ज्योतिबा फुले जी द्वारा संकल्पित आरक्षण को कोल्हापुर के परम आदरणीय अनुकरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू किया था।इसी दिन आरक्षण देने का शुभारंभ हुआ था। महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने कहा सामाजिक न्याय की भावना को आरक्षण के रुप में इसी २६ जून को अमल में लाया गया जो आगे चलकर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के सद्प्रयासों से हमारे संविधान में एक जनाधिकार के रुप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना जिसकी बानगी आज देश के हृदय दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन अनशन और सामूहिक जनांदोलन के रुप में मिली ऐतिहासिक जीत के रुप में देखने को मिली और शिक्षा मंत्री को विवश होकर इस्तिफा देना पड़ा। कार्यक्रम में कई अन्य लोगों ने भी आरक्षण संविधान रचयिता और संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के मूल सिद्धांत पर अपने विचार व्यक्त किए।इस मौक़े पर इफ्तेखार हुसैन,रवीन्द्र यादव रवी, महबूब उस्मानी, मोहम्मद शारिक़,मोहम्मद अज़हर,राजेश कुमार गुप्ता,रवि गुप्ता,बब्बन द्वबे,मृत्युंजय,महेंद्र निषाद,पाण्डेय,प्रभात कुमार,हरीशचंद्र श्रीवास्तव,मोहम्मद युसूफ अंसारी,चौधरी देवीलाल,जय भारत प्रताप,भोला पाल, सैय्यद आसिफ हुसैन,ताहिर उमर,आरती पाल, अंकित कुमार पटेल, शमशाद खान,पंकज साहू,महबूब आलम,नीरज कुमार, कमलेश पाल,रामभवन यादव, मोहम्मद सऊद, अखिलेश पाल,शशि भूषण पाण्डेय, खुर्शीद अहमद,रवि भारतीय,वरुण सोनकर,तबरेज़ अहमद,ज्ञान सिंह,वैभव रावत, जितेन्द्र कुमार,प्रविन्द कुमार,नफीस खान,नवेन्दू कुमार पाल,आकाश यादव,अज़हर उद्दीन,राजेश कुमार यादव समेत अन्य सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।