Home उत्तर प्रदेश सर्वर डाउन, यूपीटीईटी के लिए आनलाइन आवेदन तीन तक करें आठ मई...

सर्वर डाउन, यूपीटीईटी के लिए आनलाइन आवेदन तीन तक करें आठ मई तक अभ्यर्थी कर सकेगे संशोधन

1458104 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, 1259173 के आवेदन पूर्ण दो, तीन, चार जुलाई प्रस्तावित है परीक्षा तिथि
तकनीकी दिक्कत की वजह से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बढी तिथि: डा प्रशांत कुमार
PRAYAGRAJ NEWS: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज  ने शिक्षक पात्रता परीक्षा ( यूपी टीईटी) –  2026 में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल से बढ़कर 3 मई आज कर दी है। अभ्यर्थियों के ओटीआर में सर्वर की समस्या के चलते ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने में आ रही समस्या के चलते यह निर्णय लिया गया है। आयोग के उप सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क 3 मई 2026 तक जमा कर सकेंगे जबकि आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क समाधान के लिए अभ्यर्थियों को 8 मई तक का आयोग ने अभ्यर्थियों को मौका दिया है। यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज  के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि अब तक कुल 14,58,104 अभ्यर्थियों ने यूपीटीईटी परीक्षा – 2026 में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किया है जिसमें से 1280845 आवेदनों का ओटीआर कंप्लीट हो गया है जबकि 1259173 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पूरी तरह से सबमिट किये जा चुके हैं। शनिवार 25 अप्रैल को 104196 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।  इस हफ्ते कुल 568922 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की यूपीटीईटी – 2026 परीक्षा 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पहले इसके लिए 27 मार्च से 26 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे जबकि संशोधन एक मई 2026 तक होना तय किया गया था लेकिन आयोग के सर्वर में आ रही तकनीकी दिक्कत की वजह से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख 3 मई तक बढ़ा दी गई है। जबकि अभ्यर्थियों को 8 मई तक संशोधन का मौका मिलेगा।