Home उत्तर प्रदेश समाजवादियों ने कोरांव में मनाया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद का जन्मदिन

समाजवादियों ने कोरांव में मनाया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद का जन्मदिन

PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत कोरांव मे समाजवादी युवजनसभा सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ऐबाद का जन्मदिन हर्षौल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर केक काटते हुए लोगों को मिठाईयां तथा फल के साथ छोटे बच्चों को कापी किताब वितरण भी वितरित किया। जन्मदिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य सोमदत्त सिंह पटेल ने कहा कि जिस तरह से मोहम्मद ऐबाद का संघर्ष समाजवादी पार्टी में माना जाता है। इससे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। जिला उपाध्यक्ष कोरांव विधानसभा प्रभारी राजेश पाण्डेय ने फल वितरित करते हुए मो ऐबाद के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लखनऊ राजधानी में पैदा होकर छात्र जीवन से लेकर ही समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत होते हुए छात्रों के हित की लड़ाई लड़ते हुए छात्र जीवन में भी  इतिहास रचने का काम किया। समाजवादी पार्टी के युवजन सभा की बागडोर संभालते हुए लखनऊ ही नहीं पूरे प्रदेश के हर जिला मुख्यालय से होते हुए विधानसभा स्तर के साथ बूथ स्तर तक पहुंच कर समाजवादी कारवां को आगे बढ़ाने का काम किया है। जिससे कई बार समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष दिनेश पटेल, जिला सचिव विनय सोनकर, नगर अध्यक्ष महिला सभा सीमा अंशारी, शहादत अली, अजीत पटेल, रविंद्र जैसल के साथ कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।