Home उत्तर प्रदेश सड़क के किनारे खड़ी बाइक पर चढ़ गया अनियंत्रित ट्रैक्टर, हुई क्षतिग्रस्त

सड़क के किनारे खड़ी बाइक पर चढ़ गया अनियंत्रित ट्रैक्टर, हुई क्षतिग्रस्त

PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के चिरांव गांव में बुधवार को सुबह 10रू30 बजे के करीब सड़क के किनारे खड़ी एक बाइक पर अनियंत्रित ट्रैक्टर चढ़ गया जिससे पल्सर बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक चिरांव गांव निवासी सुनील कुमार सिंह अपनी पल्सर बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर पेशाब कर रहे थे कि बड़ोखर गांव के रहने वाले अजय सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क के किनारे खड़ी बाइक पर चढ़ गया। गनीमत रही की बाइक चालक सुनील कुमार सिंह बाइक से हटकर पेशाब कर रहे थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता थ। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बाइक सवार ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद 112 डायल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर के नीचे दबी बाइक को बाहर निकलवाया। बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ जाने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। ट्रैक्टर चालक के द्वारा बाइक के की मरम्मत कराए जाने की बात पर दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता कर लिए। यह सुलह समझौता 112 डायल पुलिस की मौजूदगी में हुआ।