Home आस्था श्रद्धालुओं का जत्था वैष्णो देवी के लिए हुआ रवाना

श्रद्धालुओं का जत्था वैष्णो देवी के लिए हुआ रवाना

ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर किया रवाना
AURAIYA NEWS: बिधूना क्षेत्र के भटौली से शनिवार को लगभग एक सैकड़ा श्रद्धालुओं का जत्था जय माता दी का जय घोष करते हुए दो बसों द्वारा वैष्णो देवी के लिए ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर रवाना किया।  ग्रामीणों ने बताया कि श्रद्धालुओं का यह जत्था प्रतिवर्ष दर्शन के लिए जाता है। शनिवार को बिधूना क्षेत्र के भटौली से मां वैष्णो देवी यात्रा को जाने वाले लगभग एक सैकड़ा श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी कमेटी भटौली के तत्वाधान में आयोजित समारोह में फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित करने के बाद उन्हें शरबत पिलाकर और मुंह मीठा कराकर डीजे की ध्वनियों के बीच रवाना किया गया। इस मौके पर समाजसेवी राजू शर्मा द्वारा अहम भूमिका निभाई गई। मौके पर माता वैष्णो देवी कमेटी के राजू तिवारी, श्याम प्रजापति, विनय गुप्ता, बृजेश राठौर, गोविंद कठेरिया, राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार ,अभिषेक शुक्ला, राजीव त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले प्रमुख श्रद्धालुओं में संजू दिवाकर, दीनू ठाकुर, शैलेंद्र कश्यप, रविंद्र कठेरिया, अभिषेक प्रजापति दिलीप राठौर, सोनू राठौर समेत लगभग एक सैकड़ा श्रद्धालु शामिल हैं।