AURAIYA NEWS: बिधूना कस्बे में शनिवार को अपने मकान के अंदर झाड़ू लगाते समय महिला को पंखे से करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गई, परिजन उसे आनन फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए, जहां चिकित्सकों ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई किंतु मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया जिस पर मृतका का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार बिधूना कस्बे के मोहल्ला सूरजपुर निवासी लगभग 62 वर्षीय सोमवती पत्नी प्रकाश राठौर शनिवार सुबह अपने मकान के अंदर झाड़ू लगा रही थी तभी किसी तरह पंखे से उसे करंट लग गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। करंट से झुलसी महिला को आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बिधूना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इन्कार कर दिया जिस पर पुलिस द्वारा मृतका का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।







