MIRZAPUR NEWS: रविवार को पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के आदेशानुसार विजयपुर ब्लॉक के विजयपुर गांव में पप्पू विश्वकर्मा के आवास पर विश्वकर्मा समाज की बैठक संपन्न हुई।
गत दिनों गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा पर पथराव किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निशा विश्वकर्मा के पिता को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। समाजवादी पार्टी ने हमेशा ही विश्वकर्मा समाज का सम्मान किया है और दुख की घड़ी में साथ रहने का प्रयास किया है। मिर्जापुर में सभी विश्वकर्मा समाज को संगठित करने और ब्लॉक स्तर पर सक्रिय समिति बनाने के संदर्भ में चर्चा हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा पंडित जयकरण विश्वकर्मा रहे, जो मध्य प्रदेश के रीवा से चलकर आए थे। कार्यक्रम का आयोजन पप्पू विश्वकर्मा और जिला अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लालगंज विधानसभा अध्यक्ष गोविंद विश्वकर्मा, राजेश प्रजापति, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, रामबाबू विश्वकर्मा, मुकुंद विश्वकर्मा, अतुल विश्वकर्मा, अंस विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, मिश्रीलाल विश्वकर्मा, भोलानाथ विश्वकर्मा, गुलाब विश्वकर्मा, मझवा विधानसभा अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, जिला महासचिव संजय विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, सत्यनारायण विश्वकर्मा, चंदपति विश्वकर्मा, भोला प्रजापति सहित दर्जनों विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित रहे।





