KUSHINAGAR NEWS: कुशीनगर जिले के जटहा थाना क्षेत्र एक गांव मे तेन्दुए ने लोगो मे अफरा तफरी का माहौल खड़ा कर दिया है जानकारी के अनुसार कई लोगो को हमला कर घायल कर दिया जिसकी सुचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मुसक्क़त के बाद तेंदुए पर काबू पाया है वही इस मामले मे प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि दिनांक 07.05.2026/ 08.05.2026 की रात्रि लगभग 12:50 बजे पड़रौना रेंज अंतर्गत ग्राम कंठी छपरा, जनपद कुशीनगर में एक तेंदुआ Leopard दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, किन्तु उस समय तेंदुआ वहां दिखाई नहीं दिया। इसके उपरांत विभागीय टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाते हुए आमजन को मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव हेतु जागरूक किया गया। कॉम्बिंग अभियान के दौरान प्रातः लगभग 6:15 बजे ग्राम पुर्नहा मिश्र के ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि तेंदुआ एक निर्माणाधीन मकान में छिपा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कुछ समय बाद तेंदुआ खड़ंजा मार्ग से होते हुए ग्राम सभा से बाहर एक पुलिया में जाकर बैठ गया। वन विभाग की टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए क्षेत्र के आमजन को सुरक्षित किया तथा तेंदुए को भीड़ से बचाने एवं सुरक्षित पकड़ने के लिए पिंजरे एवं जाल का उपयोग किया। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। प्राप्त निर्देशों के क्रम में डॉ० योगेश प्रताप सिंह (वेट), शहीद अशफाक उल्ला खाँ प्राणि उद्यान की टीम अविलम्ब ग्राम पुर्नहा मिश्र टोला, तहसील पड़रौना पहुंची, जहां तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज कर सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के उपरांत तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शहीद अशफा उल्ला खाँ प्राणि उद्यान भेजा गया। यह रेस्क्यू अभियान प्रभागीय वनाधिकारी, कुशीनगर एवं डॉ० योगेश प्रताप सिंह (वेट) के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। अभियान में क्षेत्रीय वन अधिकारी पड़रौना, क्षेत्रीय वन अधिकारी तमकुही तथा उनके अधीनस्थ स्टाफ अमित तिवारी (उप क्षेत्रीय वन अधिकारी), दिवाकर यादव (वन दरोगा), संदीप पटेल, आकाश चन्द्र त्रिपाठी (वनरक्षक) सहित वन विभाग के अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





