KUSHINAGAR NEWS: नगर पालिका परिषद पडरौना में स्थित इंडेन गैस एजेंसी पडरौना गैस सर्विस के द्वारा शासन के कड़े निर्देशों के बावजूद व आवश्यक वस्तु अधिनियम के नियमों को ताख पर रखते हुए गैस एजेंसी के जिम्मेदारों उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से जबरदस्ती अधिक वसूली की जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे इंडेन गैस एजेंसी पडरौना गैस सर्विस के द्वारा उप निबंधक कार्यालय पडरौना के सामने शरीफ नामक व्यक्ति के द्वारा गैस वितरण किया जा रहा था। इस दौरान गैस उपभोक्ताओं से पडरौना गैस सर्विस कर्मचारी के द्वारा जबरन 987 रुपए के स्थान पर 1020 रुपए की अवैध की जा रही थी। इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने अधिक पैसे लेने का विरोध किया तो उनको 1020 रु से कम रुपए देने पर गैस न दने की बात करते हुए मना कर दिया गया। गैस सिलेंडर का मूल्य रेट से अधिक रुपए लेने के संबंध में जब गैस वितरण करने से वाले व्यक्ति से सब पूछा गया तो वह सही जानकारी न देते हुए कहने लगा कि जाकर गैस एजेंसी गैस सिलेंडर लीजिए लीजिए। इसके बाद उक्त के संबंध संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडे के मोबाइल 9450608986 फोन कर जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ इसके बाद एसडीएम सदर पडरौना आशुतोष यादव के मोबाइल नंबर पर फोन कर उक्त के बारे में जानकारी दी गई जिसके बाद उन्होंने मोबाइल नंबर 9450466932 प्राप्त करते हुए उक्त मोबाइल नंबर पर जानकारी देने की बात कही गई। इसके बाद उक्त मोबाइल नंबर पर भी फोन के माध्यम से जबरन रेट से 33 रुपए अधिक अवैध वसूली करने के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही पडरौना गैस सर्विस एजेंसी इंडियन गैस एजेंसी के मालिक चंद्रशेखर सिंह से भी वार्ता कर उक्त के संबंध में जानकारी हासिल करने की प्रयास की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है। जबकि ऐसा संभव नही कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। और गैस एजेंसी के मालिक को कुछ पता ही न हो जबकि बिना गैस एजेंसी मालिक के मिली भगत से ऐसा कार्य संभव नही है। उपभोक्ताओं में अधिक पैसे लेकर के गैस देने पर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। अब देखना यह है कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अवैध वसूली करने वाले इंडेन गैस एजेंसी पडरौना गैस सर्विस के एजेंसी संचालक व उसके कर्मचारियों पर क्या कार्यवाही की जाती है यह आने वाला समय बताएगा।







