Home उत्तर प्रदेश लखनऊ में ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन’ पर विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे...

लखनऊ में ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन’ पर विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे विधायक रमेश सिंह

29-30 अप्रैल को विधानमंडल सत्र में रहेंगे मौजूद, जनता दर्शन कार्यक्रम रहेगा स्थगित
JAUNPUR NEWS: लखनऊ विधानमंडल में 29 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया है। इस दौरान विधायक रमेश सिंह सत्र में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे, जिसके चलते उनका दैनिक जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकेगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा आहूत इस विशेष सत्र में महिला सशक्तिकरण से जुड़े अहम विषय ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन’ पर चर्चा की जाएगी। सत्र को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधायक रमेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 और 30 अप्रैल को वह लखनऊ में आयोजित विधानमंडल सत्र में भाग लेकर चर्चा में अपनी भूमिका निभाएंगे। इसी कारण इन दोनों दिनों में उनका प्रतिदिन आयोजित होने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित रहेगा। उन्होंने कहा, “जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है, लेकिन सदन में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा में भाग लेना भी उतना ही आवश्यक है। ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन’ जैसे विषय पर अपनी बात रखना मेरे लिए महत्वपूर्ण दायित्व है। जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित रहने से होने वाली असुविधा के लिए मैं खेद प्रकट करता हूं।”
विधायक ने आगे बताया कि आवश्यक कार्यों के लिए क्षेत्रीय लोग उनके सहयोगियों से संपर्क कर सकते हैं या शाहगंज स्थित उनके कार्यालय पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने सभी से सहयोग और समझ बनाए रखने की अपील करते हुए आभार व्यक्त किया।