MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 29 अप्रैल को मीरजापुर प्रथम आगमन की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 29 अप्रैल को सुबह 6 बजे मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए मीरजापुर पहुंचेंगे। उनके भव्य स्वागत के लिए तीन स्थानों पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज के नेतृत्व में चुनार विधायक अनुराग सिंह एवं विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह की उपस्थिति में कोन, नगर पूर्वी, कछवां, मझवां, चुनार, सीखड़, कैलहट, नरायनपुर, जमालपुर मंडल के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। संयोजक जिला महामंत्री डॉ. सी.एल. बिंद एवं जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह रहेंगे। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के नेतृत्व में नगर पश्चिमी, सिटी उत्तरी, सिटी दक्षिणी, पहाड़ी, मड़िहान, राजगढ़, सक्तेशगढ़, अदलहाट, अहरौरा मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सभासदगण एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं स्वागत करेंगी। संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव उमर एवं उदयभान तिवारी रहेंगे। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली एवं मझवा विधायक शुचिस्मिता मौर्य के नेतृत्व में गैपुरा, छानबे, लालगंज, दुबार, गड़बड़ाधाम, हलिया मंडल के पदाधिकारी तथा किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभाग के समस्त पदाधिकारी-कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। संयोजक जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह, जिला मंत्री रोहित त्रिपाठी एवं मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा रहेंगे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी।







