MIRZAPUR NEWS: अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में कई छात्रों के असामयिक निधन पर भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने लाल डिग्गी पार्क परिसर में दो मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए दुःखद अग्निकांड में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के साथ हुई घटना पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। इस दुखद हादसे में दिवंगत हुए सभी लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। इस कठिन समय में हम सभी की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय भान तिवारी ‘मामा’, मंडल उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल, दीपा ऊमर, अजय रंजक, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल मंत्री पुनीत मिश्रा, गोपाल अग्रवाल, अमरेश सोनकर, सुमन यादव, आनंद किशोर, विजय निषाद, शिव शंकर जायसवाल, पप्पू लाल, मनीष केशरवानी, सुनीता चौधरी, पवन कुमार साहू, राकेश सोनी, मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।





