JHANSI NEWS: मुख्यालय प्रयागराज से आयी इंटरनल सेफ्टी ऑडिट टीम द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन का संघन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में रेलवे के विभिन्न महत्त्वपूर्ण सेफ्टी सम्बंधित बिंदुओं की बारीकी से जाँच की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय प्रयागराज के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस. बोरा, सूरज प्रकाश (मैकेनिकल), एच.के. मोहन्ते (ऑपरेटिंग), गौरव वर्मा (इंजीनियरिंग) तथा आनन्द सिंह (विद्युत) उपस्थित रहे। झाँसी मंडल की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) नन्दीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी पर्यवेक्षक निरीक्षण में शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान झाँसी स्टेशन पर कू लॉबी, रनिंग रूम, एआरटी एवं एसपीआरएमवी सहित सेफ्टी से जुड़े सभी महत्त्वपूर्ण स्थलों का गहन परीक्षण किया गया। टीम ने इन सभी सुविधाओं की सेफ्टी मानकों के अनुरूप उपलब्धता एवं कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। रेलवे प्रशासन द्वारा सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों के संचालन, कर्मचारियों की कार्य प्रणाली एवं यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और कार्यस्थल पर सेफ्टी को सर्वोपरि मानने हेतु प्रेरित किया गया। रेलवे सदैव यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के संघन निरीक्षण समय-समय पर आयोजित कर सेफ्टी मानकों को और अधिक मज़बूत किया जाता है।





