Home उत्तर प्रदेश राइजिंग स्टार की जीत में राजवीर, शुभ और लकी चमके

राइजिंग स्टार की जीत में राजवीर, शुभ और लकी चमके

फोटो : राजवीर मौर्य-शुभ सोनी-लकी सरोज

गंगा डिग्री कॉलेज कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS:  राजवीर मौर्य के शतक (101 रन 58 गेट 18 चौक एक छक्का), शुभ सोनी (78 रन एवं दो विकेट) और लकी सरोज की अचूक गेंदबाजी (4-3-01-5) की बदौलत राइजिंग स्टार क्लब ने गंगा डिग्री कॉलेज क्लब बी को 147 से हराकर गंगा डिग्री कॉलेज कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंत प्राप्त किए। गंगा डिग्री कॉलेज सोरांव मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में राइजिंग स्टार क्लब ने 30 ओवर में 5 विकेट पर 285 रन (राजवीर मौर्य 101 नाबाद, शुभ सोनी 78, गौरव सिंह 22, सक्षम सिंह 18, देवेंद्र यादव, उत्कर्ष सिंह, आशुतोष ओझा व फरहान अहमद एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में गंगा डिग्री कॉलेज क्लब बी की पूरी टीम 23.2 ओवर में 138 रन (देवेंद्र यादव 45, जुनैद अली 27, कुणाल द्विवेदी 17, लकी सरोज 5/01, शुभ सोनी 2/13, राजवीर मौर्य, रमन सिंह व जैल कुमार एक-एक विकेट) पर सिमट गई। लकी सरोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।