Home उत्तर प्रदेश गाजीपुर कीघटना को लेकर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने महामहिम राज्यपाल...

गाजीपुर कीघटना को लेकर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

मृतक निशा विश्वकर्मा के हत्यारों को फांसी, परिजनों को 50 लाख की सरकारी मदद,तथा सपा प्रतिनिधि मण्डल के ऊपर हुए हमले की जाँच एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग –
हमले मे पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा सहित कई लोग हुए हैं घायल

PRAYAGRAJ NEWS: बीते 14 और 15अप्रैल को गाजीपुर के करेंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव मे हुई सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिग बेटी निशा वर्मा की कथित बलात्कार के बाद की गई हत्या के मामले को लेकर अखिल भारतीय विश्वकर्मा, शिल्पकार महासभा के पदाधिकारियों ने आज़ जिलाधिकारी कार्यालय मे प्रदर्शन कर महामहिम राज्य पाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। घटना की जानकारी जुटाने जा रहे सपा के प्रतिनिधि मण्डल पर 22अप्रैल को स्थानीय लोंगो द्वारा किये गए हमले मे महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा सहित कई लोग घायल हो गए हैं। पूरे मामले मे स्थानीय पुलिस प्रशासन की आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा गया है की यदि कटारिया के प्रधान की धमकी से पुलिस सतर्क रही होती तो सपा नेताओं पर हमला रोका जा सकता था। ज्ञापन मे मृतका के हत्यारों को फांसी देने,निशा के परिजनों को 50 लाख की सरकारी सहायता देने एवं सुरक्षा प्रदान करने, ग्राम प्रधान के खिलाफमुकदमा दर्ज किये जाने, सी ओ सिटी एवं थानाध्यक्ष करेंडा सहित लापरवाह पुलिस के अधिकारियों को बर्खास्त किये जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों मे प्रमुख रूप से महासभा के जिलाध्यक्ष राम निरंजन विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, सपा जिला अध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट,शांति प्रकाश पटेल,संदीप विश्वकर्मा, पंकज मनु, महेन्द्र विश्वकर्मा, सुमित विश्वकर्मा, निर्मला यादव, मो शारिक, देवीलाल, नन्हे लाल, गौरव, डॉ बंसराज, विनोद, नितेश, ज्ञान चंद, विनोद, राजू, सुषमायादव,मो अरशद, उर्मिला,अर्जुन, शिव शंकर, रमाकांत बंगाली, अमर बहादुर, शानू, अवधेश, मनीष, आरती पाल आदि रहे।