फोटो-सिद्धू सैनी एवं रोशन कुशवाहा
PRAYAGRAJ NEWS: सेंट पीटर्स क्लब ने एएस हनुमानगंज क्लब को 8 विकेट से हराकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में एएस हनुमानगंज क्लब ने 27.4 ओवर में 144 रन (अंकित यादव 38, कार्तिकेय राय 25, आर्यन श्रीवास्तव 24, सिद्धू सैनी 4/19, उमंग यादव 2/20, रोशन कुशवाहा 2/28, मोहम्मद इस्माइल व शिवांश पांडेय एक-एक विकेट) बनाए।
जवाब में सेंट पीटर्स क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट दो विकेट पर 145 रन (आकाश सौरभ 50, रोशन कुशवाहा 37 नाबाद, शिवांश पांडेय 36 नाबाद, अमन कुमार 1/13, अबुजर अंसारी 1/37) बना लिए। रोशन कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







